गुरू गोविन्द सिंह जी के प्रकाशोत्सव कार्यक्रम के तहत नगर कीर्तन सहित अन्य कार्यक्रमों का किया गया आयोजन
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता)। गुरुद्वारा सिंह सभा की ओर से सिक्खों के दसवें गुरु गुरू गोविन्द सिंह जी के 359 प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा एवं धूमधाम से मनाया गया। प्रवक्ता सुरजीत सिंह ने बताया कि इस अवसर पर कस्बे के काकवाड़ी बाजार स्थित गुरुद्वारे से शनिवार को नगर कीर्तन निकाला गया। जिसमें में पंच प्यारे आगे चल रहे थे। नगर कीर्तन कस्बे के गोल सर्किल,सराय बाजार व मेला का चौराहा होते हुए वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचा। नगर कीर्तन का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
नगर कीर्तन में दिल्ली एवं भरतपुर की गतका पार्टियों ने एक से बढ़कर एक हैरंगेज कारनामे दिखाएं। 30 दिसंबर से शुरू हुई प्रभात फेरी का समापन हुआ। इसी के साथ श्री अखंड पाठ साहिब का शुभारंभ हुआ। जिसका समापन 5 जनवरी को प्रातः 10:00 बजे होगा। जयपुर से भाई मनमीत सिंह एवं भाई जगजीत सिंह शब्द कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे।शाम को विशेष दीवान सजाया जाएगा। जिसका प्रारंभ 7:00 बजे होगा। जिसमें बच्चों को कवि दरबार एवं भाई हरनेक सिंह व भाई सुरजीत सिंह अन्य रागी जत्थो द्वारा शब्द गायन किया जावेगा। गुरु का अटूट लंगर वरतेगा।