श्री श्याम शाखा सेवा समिति महुवा के तत्वाधान में खाटू श्याम जी बस यात्रा श्याम बाबा के जयकारों के साथ रवाना
महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा उपखंड मुख्यालयपर समाज सेवा में कार्यरत श्री श्याम सखा सेवा समिति रजि. केतत्वधान में 50 सदस्यों से भरीबसश्याम बाबा के जयकारों के साथ खाटू श्याम जी के लिए रवाना हुई |
श्री श्याम सखा सेवा समिति रजि. के मीडिया प्रभारी गो पुत्र अवधेश अवस्थी ने बताया कि समिति के अध्यक्ष नेमीचंद अग्रवाल की अध्यक्षता में श्री श्याम सखा सेवा समिति महुवा के सदस्यों से एक भरी हुई बस 50 सीटर बाबा श्री श्याम धनी के जयकारे लगाते हुए शनिवार को प्रातः 9:00 बजे महुवा से खाटू श्याम जी के लिए रवाना हुई श्याम भक्तों से भरी बस मेहंदीपुर बालाजी दौसा सैथल चौमू रिंगस होते हुए खाटू श्याम जी धाम पहुंची |जहां सभी भक्तों द्वाराखाटू श्याम जी पहुंचकर श्याम बाबा के कीर्तन कर खाटू श्यामबाबा का भोग लगाया गया |
अध्यक्ष नेमीचंद अग्रवाल खेड़ली वाले ने बताया कि बस हर महा की पूर्णिमा को श्री श्याम सखा सेवा समिति महुआ द्वारा बाबा खाटूश्याम जी के मंदिर जाती है | इस दौरान श्री श्याम सखा सेवा समिति रजि. के अध्यक्ष नेमीचंद खेड़ली वाले, कोषाध्यक्ष सतीश कानूनगो, मंत्री सुदीप गोयनका, विपिन सिंघल ,मंडी नीरज बंसल, ब्रजबिहारी गोयल, सतनारायण गोयल ,हुकुम गोयल, दीपक , धर्मेश, सत्य प्रकाश, सतीश पावटा, गोविंद , बृजवल्लभ , प्रभु दयाल , खुशीराम भुसावर, भोला सिंह भुसावर, त्रिलोक , बबली बंसल, कविता , प्रवीणलता , संतोष , अनिता , कशिश , ममता , करीब पांच दर्जन महिला पुरुष, श्रद्धालुखाटूश्याम जी के लिए खाटू श्याम जी के जय कार्य लगाते हुए भजन कीर्तन करते हुए रवाना हुए |


