गुरु गोविन्द सिंह जी के 359वें पावन प्रकाश पर्व को श्रद्धा एवं उल्लास से मनाया

Jan 5, 2026 - 13:05
 0
गुरु गोविन्द सिंह जी के 359वें पावन प्रकाश पर्व को श्रद्धा एवं उल्लास से मनाया

  शहर में गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन के बाद छक्का लंगर, गूंजी गुरुवाणी 

खैरथल (हीरालाल भूरानी) सिख समाज की ओर से गुरु गोविंद सिंह जी के 359वें पावन प्रकाश पर्व को श्रद्धा एवं उल्लास से मनाया।
जिसमें नगर कीर्तन के दौरान एक से बढ़कर एक साहसिक कारनामों का प्रदर्शन मुख्य आकर्षण बना रहा। युवाओं, बच्चों के अलावा बुजुर्गो ने भी अपने करतबों से लोगों को मोहित कर दिया।
समाज के अधिवक्ता युवा नेता महेंद्र पाल सिंह टिंकु ने बताया कि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के साथ सिख समाज की ओर से आयोजित प्रकाश पर्व के अवसर पर अखंड पाठ साहिब का भोग उपरांत सज्जा दरबार में रागी जत्थों द्वारा गुरुवाणी से संगत को निहाल कर दिया।
 उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा गुरु रामदास जी सिंह सभा बानसूर रोड से सुबह शुरु हुआ नगर कीर्तन मेन मार्केट, डॉ भीमराव अम्बेडकर चौक, रेलवे फाटक, किशनगढ़ रोड, झूलेलाल मंदिर से होते हुए कार्यक्रम स्थल मंगली कालोनी स्थित गुरुद्वारा कालगीधर साहिब पहुंचा। जहां शब्द कीर्तन के साथ विशाल लंगर में देर शाम तक श्रद्धालुओं ने परसादी ग्रहण की और गुरुद्वारा में शीश नवाकर आस्था जताई।
आयोजन में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों एवं समाज के बलबीर सिंह प्रीतम सिंह दौलत सिंह महेन्द्र सिंह अरविन्द सिंह डॉ बलबीर खालसा चरण सिंह जगजीत सिंह डॉ जागीर सिंह रणजीत सिंह महेन्द्र सिंह सुरजीत सिंह काला सिंह भजन सिंह गुरुदयाल सिंह गुरुचरण सिंह हरविंदर सिंह बिटु सिंह प्यारा सिंह बादल सिंह जोगेन्दर सिंह अवतार सिंह फल्ली जोगेंद्र सिंह जीतेन्द्र सिंह प्रीतम सिंह सेठी सिंह खालसा जथा मनोज सिंह दीप सिंह  आदि शामिल थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................