योजनाओं में प्रगति करने हेतु अधिकारी डेस्क टू डेस्क फॉलोअप करें - जिला कलक्टर

Jan 5, 2026 - 13:07
 0
योजनाओं में प्रगति करने हेतु अधिकारी डेस्क टू डेस्क फॉलोअप करें - जिला कलक्टर

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, बजट घोषणाओं, विकास कार्यों एवं नवाचारों की प्रगति की समीक्षा की गई।
जिला कलक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप भरतपुर जिला अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए राज्य स्तरीय रैंकिंग में बेहतर स्थान प्राप्त करे। इसके लिए सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों की योजनाओं को समय पर पूर्ण करें तथा उच्च अधिकारियों से नियमित समन्वय रखते हुए डेस्क टू डेस्क फॉलोअप सुनिश्चित करें।
उन्होंने सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर देते हुए पंचायती राज, पुलिस, चिकित्सा, कृषि, शिक्षा सहित संबंधित 12 विभागों के अधिकारियों को गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग जिला स्तरीय बैठक से पूर्व आंतरिक समीक्षा बैठक आयोजित कर नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।
जिला कलक्टर ने सीएमएचओ को स्वावलंबन पोर्टल पर दिव्यांगता प्रमाण पत्र हेतु लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत व्यापक स्क्रीनिंग कार्यक्रमों के माध्यम से प्रगति सुनिश्चित करने एवं विभागीय प्रगति समय पर पोर्टल पर अपलोड करने को कहा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा शिक्षा विभाग को पालनहार योजना के अंतर्गत शेष 245 बच्चों का शीघ्र सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने नगर निगम, पंचायती राज, पीडब्ल्यूडी, विद्युत, पीएचईडी, खनन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को सीएम पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि जिले की रैंकिंग प्रभावित न हो। सीएमएचओ को लाडो प्रोत्साहन योजना में प्रगति बढ़ाने एवं पोर्टल से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने सांसद एवं विधायक निधि योजनाओं के अंतर्गत भूमि चिह्नित करने तथा भूमि आवंटन से संबंधित लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन योजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों, पीएचसी, सीएचसी, चिकित्सा संस्थानों एवं मेला स्थलों पर अतिरिक्त सामुदायिक शौचालय निर्माण हेतु प्रस्ताव समय पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को भिजवाने के निर्देश दिए। साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के पात्र लाभार्थियों के भौतिक सत्यापन में प्रगति सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि आगामी 21 जनवरी को जिला स्तर पर आयोजित होने वाले रोजगार मेले के सफल आयोजन हेतु सभी अधिकारी व्यापक तैयारियां रखें।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मृदुल सिंह, डीएफओ चेतन कुमार बीवी, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर राहुल सैनी, नगर निगम आयुक्त श्रवण विश्नोई, पीडब्ल्यूडी अधीक्षण अभियंता आर.सी. मीना, अधीक्षण अभियंता पीएचईडी एन.के. वर्मा, जेवीवीएनएल रामहेत मीना, उपखंड अधिकारी भारती गुप्ता, जिला आबकारी अधिकारी राजीव शर्मा, सीएमएचओ गौरव कपूर, पीएमओ नगेन्द्र भदोरिया सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................