राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में होंगे सम्मानित, विशेष योग्यजन और उनके कल्याण हेतु कार्यरत व्यक्तियों व संस्थाओं से प्रस्ताव आमंत्रित

Oct 8, 2025 - 12:46
 0
राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में होंगे सम्मानित,  विशेष योग्यजन और उनके कल्याण हेतु कार्यरत व्यक्तियों व संस्थाओं से प्रस्ताव आमंत्रित

खैरथल (हीरालाल भूरानी) 
              सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय विशेष योग्यजन दिवस (03 दिसम्बर 2025) के अवसर पर राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राज्य के सर्वश्रेष्ठ विशेष योग्यजन तथा विशेष योग्यजनों के कल्याणार्थ कार्यरत व्यक्ति एवं संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा।
         जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी रमेश दहमीवाल ने बताया कि यह सम्मान समारोह निदेशालय विशेष योग्यजन, राजस्थान, जयपुर द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस हेतु निदेशालय ने दो श्रेणियों में प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। श्रेणी संख्या-1 में सर्वश्रेष्ठ विशेष योग्यजन व्यक्ति- ऐसे विशेष योग्यजन, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट कार्यों से अन्य विशेष योग्यजनों के लिए प्रेरणा और उदाहरण प्रस्तुत किया हो। श्रेणी संख्या-2 में विशेष योग्यजन के क्षेत्र में कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति/संस्था/कार्यालय/एजेंसी— जो विशेष योग्यजनों के कल्याण एवं उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हों।
        प्रस्ताव प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदक अपने आवेदन निर्धारित प्रारूप में तैयार कर जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, खैरथल-तिजारा, राजकीय अम्बेडकर छात्रावास, हरसौली रोड, खैरथल में जमा करवा सकते हैं। 
        उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र एवं विस्तृत दिशा-निर्देश निदेशालय की वेबसाइट www.dsap.rajasthan.gov.in तथा जिला कार्यालय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, खैरथल-तिजारा से प्राप्त किए जा सकते हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................