सफाईकर्मियों का एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन:वेतन न मिलने पर 24 घंटे में हड़ताल की चेतावनी

Jan 6, 2026 - 06:54
 0
सफाईकर्मियों का एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन:वेतन न मिलने पर 24 घंटे में हड़ताल की चेतावनी

बयाना नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को उपखंड अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। वेतन भुगतान न होने से नाराज कर्मचारियों ने नारेबाजी की और उपखंड अधिकारी दीपक मित्तल को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर उनका वेतन नहीं मिला तो वे हड़ताल पर चले जाएंगे।

नवंबर से अब तक वेतन नहीं मिला

ज्ञापन में कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें नवंबर से अब तक वेतन नहीं मिला है। समय पर वेतन न मिलने के कारण उनके परिवारों को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। कई कर्मचारियों ने बैंकों से ऋण ले रखा है, जिनकी मासिक किस्तें समय पर जमा नहीं हो पा रही हैं, जिससे उन पर ब्याज का बोझ बढ़ रहा है। बच्चों की शिक्षा भी प्रभावित हो रही है।वेतन भुगतान न होने से नाराज कर्मचारियों ने नारेबाजी की और उपखंड अधिकारी दीपक मित्तल को ज्ञापन सौंपा।

सफाई कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि नगर पालिका में स्थायी रूप से नियुक्त कुछ अन्य जाति के कर्मचारियों को सफाई कार्य के बजाय कार्यालयों और नेताओं के घरों पर तैनात किया गया है। इस कारण नगर पालिका क्षेत्र की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है और पूरे शहर की सफाई का जिम्मा केवल वाल्मीकि समाज के कर्मचारियों पर आ गया है।

कर्मचारियों ने दी चेतावनी

कर्मचारियों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि नगर पालिका बयाना में कार्यरत सभी सफाई कर्मचारियों का बकाया वेतन 24 घंटे के भीतर उनके खातों में जमा कराया जाए। साथ ही, अन्य जाति के सफाई कर्मचारियों को कार्यालयों से हटाकर नगर पालिका क्षेत्र की सफाई व्यवस्था में लगाया जाए, ताकि कार्य का समान रूप से वितरण हो सके।

सफाई कर्मचारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो वे सफाई कार्य का बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे और उन्होंने प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है