कुसुम गुप्ता को मिलेगा अन्तर राष्ट्रीय उत्कृष्टता सन्दर्भ अवार्ड
भरतपुर (विष्णु मित्तल) एसीटीडी,यूएसए द्वारा मान्यता ब्रैंडमैन इंडिया पी एंड पी 21आईईएमएस की ओर से नई दिल्ली स्थित 3 एफ सीएस 18 अंसल प्लाजा कॉर्पोरेट सुइट, वैशाली सेक्टर - 1, जीजेडबी 201010 पर 11 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय व्यापार उत्कृष्टता 26 सम्मेलन होगा,जिसमें में भुसावर के मूल निवासी एव हाल भरतपुर निवासी कुसुम गुप्ता पत्नी ओम प्रकाश गुप्ता अचार वाले भुसावर का अंतर्राष्ट्रीय व्यापार उत्कृष्टता- 26 अवार्ड केलिए चयन हुआ है। गुप्ता ये अवार्ड प्राप्त होने पर राजस्थान राज्य सहित जिला भरतपुर का विश्व स्तरीय व्यापार जगत में नाम रोशन होगा।
संस्था के प्रमुख विभाग अंकित कौशिक ने बताया कि एसीटीडी,यूएसए द्वारा मान्यता ब्रैंडमैन इंडिया पी एंड पी के द्वारा 11 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय व्यापार उत्कृष्टता 26 सम्मेलन होगा जिसमें अंतर्राष्ट्रीय व्यापार उत्कृष्टता के क्षेत्र में विश्व स्तर पर अन्तर राष्ट्रीय उत्कृष्टता सन्दर्भ अवार्ड पुरस्कार - 2026 का WBERF दर्पण नीति आयोग चयन प्रतिभाओं का सम्मान होगा और व्यापार स्तर के तहत विजन 2047 पर भी चर्चाएं होगी। जिस में सबसे प्रतिष्ठित उच्च बेंचमार्क भूमिका व2026 के खाद्य उद्योग में व्यवसायी महिला भुसावर के मूल निवासी एव हाल भरतपुर निवासी कुसुम गुप्ता पत्नी ओम प्रकाश गुप्ता अचार वाले भुसावर का उक्त अवार्ड 26 से सम्मानित किया जाएगा।