खेल सप्ताह में युवाओं ने निकाली प्रभात फेरी

Aug 29, 2024 - 18:38
 0
खेल सप्ताह में युवाओं ने निकाली प्रभात फेरी

खैरथल (हीरालाल भूरानी ) राजकीय महाविद्यालय खैरथल में राष्ट्रीय खेल दिवस 2024 के उपलक्ष्य में आयोजित हो रहे खेल सप्ताह के चौथे दिन प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. नीतू जेवरिया ने जानकारी दी कि लगभग 70 विद्यार्थियो ने प्रभात फेरी में भाग लिया। इस अवसर पर खेल प्रभारी सरस्वती मीणा ने युवाओं को खेल भावना के साथ विविध गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

राजवीर सिंह मीणा ने युवाओं को खेलों के माध्यम से प्राप्त होने वाले विविध करियर अवसरों की जानकारी दी। साक्षी जैन ने हॉकी के जादूगर ध्यानचंद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में उनके जीवन पर प्रकाश डाला। सभी विधार्थियो और संकाय सदस्यो ने  एक सक्रिय और स्वस्थ जीवन शैली की शपथ ली। इस दौरान डॉ. दीपक कुमार,  साक्षी जैन, प्रभु दयाल गुर्जर, सौम्या बारेठ , डॉ. चंद्र शेखर शर्मा आदि उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................