राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गारू में जागरूकता शिविर किया आयोजित
कठूमर (दिनेश लेखी।) राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर एवं तालुका विधिक सेवा समिति कठूमर के निर्देशानुसार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गारू में विद्यार्थी छात्र छात्राओं और शिक्षकों के साथ जागरूकता शिविर में रालसा द्वारा आशा स्कीम के तहत चलाए जा रहे 100 दिन के बाल विवाह निषेध अभियान, मानव अंग तस्करी, नशा मुक्ति, प्रारंभिक गर्भावस्था, यौन शोषण आदि जागरूकता व नालसा के टोल फ्री राष्ट्रीय विधिक सहायता हेल्पलाईन नंबर 15100 कि जानकारी दी।
इस मौके पर पीएलवी तालेश्वर प्रसाद ने रालसा आशा स्कीम के तहत बाल विवाह निषेध पर कानूनी , मानव अंग तस्करी आदि जागरुकता कार्यक्रम किया गया। इस योजना का मुख्य लक्ष्य बाल विवाह रोकथाम, बालिकाओं की सुरक्षा, नशा मुक्त, मानव अंग तस्करी, और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा संरक्षण से जोड़ना।
वही रालसा नालसा द्वारा संचालित गविविधियों और योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाना हैं। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य नागरिकओ को साइबर अपराधों के बारे में शिक्षित करना और उन्हें सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार करने के लिए सशक्त बनाना है। ये कार्यक्रम साइबर अपराधों के विभिन्न पहलुओं, जैसे कि ऑनलाइन धोखाधड़ी, हैकिंग और सोशल मीडिया दुरुपयोग के बारे में जानकारी
साइबर क्राईम, फॉड की घटना होने पर 1930 नम्बर या cybercrime.gov.in पर एवं अलवर निवासी 8764874306 पर कॉल कर तुरन्त शिकायत दर्ज करावें या अपने संबंधित थाने पर शिकायत दर्ज करावें।