राजऋषि भर्तृहरि विश्वविद्यालय द्वारा अंतरमहाविद्यालय रस्साकसी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
नारायणपुर: (भारत कुमार शर्मा) राजऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय के द्वारा अंतर महाविद्यालय रस्सा कसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता का आयोजन श्रीमती हेमलता मेमोरियल गर्ल्स पीजी कॉलेज के खेल मैदान में किया गया ।इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में पांच टीमों ने तथा महिला वर्ग में तीन टीमों ने भाग लिया। पुरुष वर्ग में राजधानी पी जी कॉलेज नारायणपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसमें टीम कप्तान योगेंद्र धनकड़ व सहायक टीम कप्तान ईश्वर सिंह प्रजापत रहे।
महिला वर्ग में श्रीमती हेमलता मेमोरियल गर्ल्स पीजी कॉलेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। खेल प्रतियोगिता में खेल बोर्ड प्रतिनिधि डॉक्टर करण सिंह चौधरी आनंद विद्यालय कराणा व सुमेर सिंह मीणा शारीरिक शिक्षक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर रहे। निर्णायक मंडल में रेफरी मनीषा चौधरी कमलेश मीणा, विजय चौधरी, चतुर्भुज जाट, रोशन लाल चौधरी आदि शारीरिक शिक्षक उपस्थित रहे महाविद्यालय परिवार द्वारा सभी को दुपट्टा एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया ।