दुकानदारों एवं नगर पालिका कर्मियों के विवाद को लेकर व्यापारियों व स्थानीय जनप्रतिनिधि का शिस्ट मंडल डीएसपी से मिला

Jan 11, 2026 - 12:57
 0
दुकानदारों एवं नगर पालिका कर्मियों के विवाद को लेकर व्यापारियों व स्थानीय जनप्रतिनिधि का शिस्ट मंडल डीएसपी से मिला

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) नगर पालिका के कार्मिकों द्वारा पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर को लेकर कस्बे वासियों में गहन नाराजगी देखी गई है । कस्बेवासीयो का कहना है नगर पालिका कार्मिकों द्वारा दी गई पुलिस प्राथमिकी रिपोर्ट में बीच- बचाव में समाजसेवी एवं बचाव करने वाले लोगों के नाम रिपोर्ट में दर्ज कराए हैं । जोकि द्वेषता की भावना के चलते प्राथमिकी रिपोर्ट में दर्ज है।
 आज कस्बे के दुकानदारों एवं नगर पालिका कर्मियों के विवाद को लेकर व्यापारियों व स्थानीय जनप्रतिनिधि का एक शिस्ट मंडल  सर्किल अधिकारी कैलाश जिंदल से मिला उन्होंने पीड़ित व्यापारी द्वारा पालिका कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की मांग की  पीड़ित व्यापारी की रिपोर्ट पुलिस द्वारा दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया। डीएसपी कैलाश जिंदल से निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की।
सर्किल अधिकारी कैलाश जिंदल ने दुकानदारों द्वारा दिए गए परिवाद की जांच के बाद आवश्यक होने पर प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज करने एवं निष्पक्ष जांच कराए जाने का प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................