डीग पुलिस व डीएसटी ने शादी कराने के नाम पर डेढ़ करोड़ की ठगी करने के दो आरोपियों को दबोचा; 50 मामले दर्ज

Jan 11, 2026 - 12:56
 0
डीग पुलिस व डीएसटी ने शादी कराने के नाम पर डेढ़ करोड़ की ठगी करने के दो आरोपियों को दबोचा;  50 मामले दर्ज

डीग की डीएसटी पुलिस टीम ने दो फर्जी मैरिज ब्यूरो संचालकों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी सेकुल और असरू, लंबे समय से डेढ़ करोड़ रुपए की ठगी के मामले में फरार चल रहे थे। पुलिस अब इनसे गहनता से पूछताछ कर रही है।

डीग एसपी ओमप्रकाश मीणा ने बताया कि दोनों आरोपी पहले फर्जी मैरिज ब्यूरो चलाकर क्षेत्र के लोगों को ठगते थे। इनके खिलाफ विभिन्न जिलों में करीब 50 मुकदमे दर्ज हैं।

इन्हें पहले भी दो मामलों में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद वे जमानत पर रिहा हो गए थे। पुलिस से बचने के लिए वे अपनी वेशभूषा और ठिकाने बदलकर रह रहे थे। डीग पुलिस लंबे समय से अन्य मामलों में इनकी तलाश कर रही थी।

आज डीएसटी टीम ने दबिश देकर इन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तार ठग सेकुल और असरू से पुलिस उनकी संपत्ति और गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है, ताकि उनके अन्य साथियों को भी पकड़ा जा सके।

आरोपियों ने एक गिरोह बनाकर प्रचार किया कि वे गरीब और जरूरतमंद लोगों की शादी के लिए दहेज का सामान उपलब्ध कराते हैं। इसके लिए पहले रजिस्ट्रेशन कराना होता था, जिसमें एक लड़की की शादी के लिए 1.5 लाख रुपए जमा कराए जाते थे। ठग शादी के दिन 70 हजार रुपए नकद, पूरा दहेज का सामान और एक बाइक देने का वादा करते थे।

ऐसा करके इन्होंने दर्जनों शादी कराकर अपना जानता के बीच में विश्वास जमाया फिर उसके बाद हर जगह गाव गाव में अपने एजेंट बैठाकर रजिस्ट्रेशन के नाम पर कई हजारों लोगो से करोड़ों रुपए वसूले और रफू चक्कर हो गए। जिसके बाद कैथवाड़ा पुलिस ने पूर्व में इस मामले में संज्ञान लेते हुए इन ठगों के खिलाफ कार्रवाई की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................