संत शिरोमणि हरचन्द दास का महापरिनिर्वाण दिवस 15 को मनाया जाएगा
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) कस्बे के समीपवर्ती गांव तिलकपुर धाम आश्रम में 15 जनवरी संत शिरोमणि परमहंस सदगुरु श्री हरचन्द दास जी महाराज जी का 11 वॉ महापरिनिर्वाण दिवस 15 जनवरी गुरुवार को मनाया जायेगा । तिलकपुर धाम आश्रम के पीठाश्वर महंत बालक दास जी ने बताया है कि इस शुभ अवसर पर दिनांक 14 जनवरी बुधवार रात्रि को विशाल सत्संग का आयोजन एंव 15 जनवरी गुरुवार को परमहंस सदगुरु श्री हरचन्द दास सत्संग ट्रस्ट द्वारा सुबह मंगल आरती के बाद आश्रम मे सभी आगन्तु संत साधु साध्वीयों को भेंट व सम्मान दिया जायेगा। इस बार महाराजजी के विशाल भण्डारे का आयोजन किया जायेगा। गुरु महाराज की असीम कृपा से इस बार विशाल भण्डारे का आयोजन हमारे परम सम्मानीय गुरु भाई घनश्याम करसोलिया, नरेन्द्र करसोलिया, वीरेन्द्र करसोलिया, जितेन्द्र, सुरेन्द्र ग्राम- निसूरा तहसील- टोडाभीम जिला-करौली द्वारा आयोजन किया जा रहा है। परमहंस सदगुरु श्री हरचन्द दास सत्संग ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी नरेन्द्र तिलकपुर व मनोहर लाल बाबू जी ने बताया है कि संत्सग मे दूर दराज से अनुभवी ज्ञानी ध्यानी महान संत्सगी कलाकार भाग ले रहे है।अपनी कला का रंग गुरु महाराज के चरणों पर अर्पित करेंगें।