वर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर सांड से टकराकर केमिकल टैंकर पलटा, चालक व साथी गंभीर घायल

Sep 25, 2026 - 13:50
 0
वर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर सांड से टकराकर केमिकल टैंकर पलटा, चालक व साथी गंभीर घायल

सिरोही (राजस्थान) ब्यावर—पिंडवाड़ा फोरलेन पर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत सारणेश्वरजी मंदिर के समीप केमिकल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टैंकर चालक और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि टक्कर से सांड भी बुरी तरह चोटिल हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, केमिकल से लदा यह टैंकर अहमदाबाद से पाली की ओर जा रहा था। सिरोही सीमा में सारणेश्वर जी चौराहे से लगभग 200 मीटर आगे अचानक सड़क पर एक सांड आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सांड को बचाने के फेर में चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और टैंकर सांड से टकराते हुए सड़क किनारे पलट गया।

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि पलटने के बाद टैंकर सड़क पर काफी दूर तक घिसटता चला गया, जिससे उसका केबिन पूरी तरह चकनाचूर हो गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस और 108 एम्बुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची। साथी चालकों और स्थानीय लोगों की मदद से केबिन में फंसे ड्राइवर और उसके साथी को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उधर, सूचना मिलते ही गौ सेवक भी मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल सांड को इलाज के लिए नजदीकी पशु अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त टैंकर को हटवाकर यातायात सुचारू करवाया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है