बांदीकुई में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: मीटर बदलने की एवज में रिश्वत लेते रेलवे सेक्शन ऑफिसर और डिस्कॉम एईएन सहित तीन गिरफ्तार

Sep 30, 2026 - 19:32
 0
बांदीकुई में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: मीटर बदलने की एवज में रिश्वत लेते रेलवे सेक्शन ऑफिसर और डिस्कॉम एईएन सहित तीन गिरफ्तार

बांदीकुई (अनिल कुमार गुप्ता)

दौसा जिले के बांदीकुई में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए रिश्वतखोरी में लिप्त बड़े अधिकारियों पर शिकंजा कसा है। एसीबी की टीम ने कार्रवाई के दौरान रेलवे के सेक्शन ऑफिसर, बांदीकुई डिस्कॉम के एईएन (AEN) और एक लाइनमैन को रंगे हाथों दबोचा है।

एसीबी अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों की पहचान—

  • धर्मराज गुर्जर (सेक्शन ऑफिसर, रेलवे)

  • छोटेलाल सैनी (एईएन, बांदीकुई डिस्कॉम)

  • धर्मेन्द्र सैनी (लाइनमैन)

    के रूप में हुई है।

मीटर बदलने की एवज में मांगी थी रिश्वत

आरोपियों ने परिवादी से मीटर चेंज करने की एवज में कुल 10 हजार रुपए की घूस की डिमांड की थी। एसीबी टीम ने सत्यापन के बाद जाल बिछाकर इनमें से 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए आरोपियों को धर दबोचा।

इस पूरी सफल और त्वरित कार्रवाई को एसीबी के एएसपी ज्ञानसिंह चौधरी के नेतृत्व में अंजाम दिया गया है। फिलहाल एसीबी की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके ठिकानों की तलाशी व अन्य मामलों की जांच जारी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................