स्वामी विवेकानंद जयंती पर पीएम श्री स्कूल में हुआ निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
अलवर - सकट कस्बे के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर विद्यालय में निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य पूरण चंद मीना के द्वारा स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया और स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डाला। विधालय में आयोजित चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता में स्कूली विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और छात्र-छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद का राष्ट्रीय प्रेम तथा युवाओं हेतु स्वामी विवेकानंद के कार्य, विषय पर निबंध लिखें और चित्रकला प्रतियोगिता के दौरान छात्र-छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद सहित अन्य महापुरुषों के चित्र साकार किए । इस मौके पर उप्राचार्य अनिल कुमार शर्मा, श्री कृष्ण मीना, अंशु गुर्जर, राजेंद्र मीना, बबलू सैनी सहित विद्यालय स्टांप मौजूद रहा।


