राजकीय महाविद्यालय खैरथल में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर हुआ भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Jan 13, 2026 - 11:54
 0
राजकीय महाविद्यालय खैरथल में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर हुआ भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

खैरथल  (हीरालाल भूरानी)  राजकीय महाविद्यालय खैरथल में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा के निर्देशानुसार युवा दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम में मंगलवार को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।           
कार्यक्रम अधिकारी साक्षी जैन ने जानकारी दी कि विद्यार्थियों ने कार्यक्रम के दौरान 'युवाओं के लिए स्वामी विवेकानंद जी के विचार' विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजदीप कौर, द्वितीय स्थान कुशाल जाटव एवं तृतीय स्थान नेहा ने प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका डॉ राहुल वर्मा एवं राजवीर मीणा ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन डॉ दीपक कुमार ने किया। कार्यक्रम में संकाय सदस्य डॉ सरस्वती मीणा, साक्षी जैन एवं स्टाफ सदस्य मनोज गुप्ता, सौम्या बारेठ, विक्रम सिंह और प्रभुदयाल उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है