कम्प्यूटर टंकण गति परीक्षा 28 जनवरी को, पांच पारियों में होगी आयोजित
खैरथल (हीरालाल भूरानी ) जिला स्तर पर मृत राज्य कर्मचारियों के आश्रितों की नियुक्ति पश्चात ली जाने वाली कम्प्यूटर टंकण गति परीक्षा (जनवरी, 2026) के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की परीक्षा दिनांक 28 जनवरी 2026 को कलैक्ट्रेट खैरथल-तिजारा, कमरा संख्या 309 में आयोजित की जाएगी।
परीक्षा कुल पांच पारियों में सम्पन्न होगी। अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने बताया कि परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार प्रथम पारी प्रातः 10.30 से 11.15 बजे तक (अनुक्रमांक 1068 से 1075), द्वितीय पारी प्रातः 11.30 से 12.15 बजे तक (अनुक्रमांक 1076 से 1083), तृतीय पारी दोपहर 12.30 से 01.15 बजे तक (अनुक्रमांक 1084 से 1091), चतुर्थ पारी दोपहर 02.30 से 03.15 बजे तक (अनुक्रमांक 1092 से 1099) तथा पंचम पारी दोपहर 03.30 से 04.15 बजे तक (अनुक्रमांक 1100 से 1107) आयोजित की जाएगी।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने बताया कि परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र (Admit Card) एवं सूची जिला कार्यालय की वेबसाइट www.khairthaltijara.rajasthan .gov.in पर अपलोड कर दी गई है। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र वेबसाइट से डाउनलोड कर अपने कार्यालयाध्यक्ष से फोटो प्रमाणित करवाकर, निर्धारित तिथि व समय पर परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश पत्र एवं मूल फोटो पहचान पत्र के साथ उपस्थित हों। पहचान पत्र के अभाव में परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी स्वयं अभ्यर्थी की होगी।