कठूमर में राजीविका को मिले दो नए ट्रैक्टर, विधायक खींची ने किया शुभारंभ

Jan 15, 2026 - 15:17
 0
कठूमर में राजीविका को मिले दो नए ट्रैक्टर, विधायक खींची ने किया शुभारंभ

कठूमर (दिनेश लेखी)। ब्लॉक कठूमर राजीविका को कस्टम हायरिंग सेंटर (सीएचसी) के माध्यम से रानी लक्ष्मीबाई सीएलएफ एवं ज्योति सीएलएफ खेड़ली को दो नए ट्रैक्टर आवंटित किए गए। इन ट्रैक्टरों का शुभारंभ पंचायत समिति कठूमर परिसर में गुरुवार को मुख्य अतिथि विधायक रमेश खींची द्वारा हरी झंडी दिखाकर एवं फीता काटकर किया गया।
कठूमर क्लस्टर मैनेजर कोमल कुमारी ने बताया कि इन ट्रैक्टरों से सीएलएफ कठूमर एवं खेड़ली से जुड़ी करीब 915 स्वयं सहायता समूहों की लगभग 9500 महिलाओं को कृषि कार्यों में लाभ मिलेगा। ट्रैक्टर उपलब्ध होने से महिलाओं का श्रम कम होगा, खेती की उत्पादकता बढ़ेगी तथा वे आत्मनिर्भरता की ओर और मजबूत कदम बढ़ा सकेंगी।

इस अवसर पर विधायक रमेश खींची ने राजीविका से जुड़ी महिलाओं को महिला सशक्तिकरण एवं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने के लाभ बताए। उन्होंने महिलाओं से विभिन्न कल्याणकारी सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया।
इस कार्यक्रम में विकास अधिकारी शिवराम मीणा, पूर्व चेयरमैन शेरसिंह मीणा, मनोज भारद्वाज, राजीविका ब्लॉक इंचार्ज प्रियंका, पीए-एमआईएस कमलेश कुमार, एसी मग्ना कुमारी सहित पंच, सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................