मानखेडा में श्रीमद्भागवत कथा का समापन, यज्ञ पूर्णाहुति व विशाल भंडारे का आयोजन
कठूमर (दिनेश लेखी) ग्राम मानखेडा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का गुरुवार को विधिवत समापन हुआ। इस अवसर पर पूर्णाहुति के साथ यज्ञ आयोजित किया गया तथा विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम संयोजक रामबाबू शर्मा एवं यादवेन्द्र शर्मा ने बताया कि आचार्य राजेंद्र कृष्ण उपाध्याय के नेतृत्व में यज्ञ में पूर्णाहुति दी गई।
इसके पश्चात सुबह दस बजे भंडारा प्रारंभ हुआ। भंडारे में बडीका, मानखेडा, कांकरोली, ईसरोता व ईसरोती सहित पांच गांवों के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की।
भंडारे में महिलाओं ने समूहों में भजन-गीत गाते हुए पहुंचकर धार्मिक वातावरण को और भक्तिमय बना दिया। आयोजन की व्यवस्थाओं में सुरेश शर्मा, कलुआ शर्मा सहित अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।