इंडिया सीएसआर ने किया वैर भुसावर के प्रगतिशील किसानों का सम्मान; गुप्ता बोले- किसानों की खुशहाली से होता राष्ट्र का विकास

Jan 16, 2026 - 13:45
 0
इंडिया सीएसआर ने किया वैर भुसावर के प्रगतिशील किसानों का सम्मान; गुप्ता बोले- किसानों की खुशहाली से होता राष्ट्र का विकास

हलैना (विष्णु मित्तल) इंडिया सीएसआर नेटवर्क संस्था के द्वारा नई दिल्ली स्थित  इंडिया इंटरनेशनल सेंटर पर आयोजित हुए राष्ट्रीय स्तरीय इंडिया सीएसआर लीडरशिप समिट कार्यक्रम में भरतपुर संभाग के प्रगतिशील किसान व लघु उद्यमी सम्मानित हुए, जिसमे भरतपुर व डीग जिले के दस किसान, पशुपालक व उद्यमी शामिल थे और भरतपुर डीग जिले का मधुमक्खीपालन, मधुमक्खी शुद्ध शहद उत्पादन, प्राकृतिक खेती, गौपालन, सरसों का तेल, तुलसीमाला, आचार मुरब्बा आदि पर किसानों ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज हमे गर्व हो रहा है कि ऐसे कार्य करने से हमे राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला । कार्यशाला व सम्मान कार्यक्रम के मुख्यवक्ता एवं प्रख्यात सामाजीक समृद्ध भारत अभियान के निदेशक सीताराम गुप्ता ने कहा कि किसान की खुशहाली से राष्ट्र का विकास तथा समाज का उत्थान होता है जिस राष्ट्र का किसान खुशहाल  है वह राष्ट्र हमेशा विकसित होगा ओंर गरीबी समाप्त होगी साथ ही आत्मनिभ्रता कायम होगी । गुप्ता ने आकांक्षी जिलों एवं ब्लॉकों को विकास विकसित भारत की आधारशिला बताते हुए कहा कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सरकार के साथ-साथ औद्योगिक घरानों की सामाजिक उत्तरदायित्व की राशि का इस तरह सदुपयोग करना है कि पंक्ति के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचे।

उन्होंने सीएसआर फाउंडेशनों के प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि वे आकांक्षी जिलों व ब्लॉक की योजनाओं में सरकार के साथ समन्वय रख कर इस तरह कार्य करें ताकि संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सके। ग्रामीण विकास एवं गरीबी उन्मूलन के लिए सीएसआर की नीतियों एवं कार्यक्रमों में इस स्तर तक बदलाव लाना होगा जिससे सकारात्मक व स्थाई बदलाव के परिणाम प्राप्त हो सकें। यदि सीएसआर आधारित परिवार की आय, कौशल शिक्षा और स्वास्थ्य पर केंद्रित हो, तभी विकास का मूल मॉडल अधिक सशक्त बन सकेगा। उन्होंने बताया कि डीग जिले के कुम्हेर ब्लॉक में योजना बनाकर पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, विश्व विद्यालय, कृषि महाविद्यालय, कृषि अनुसंधान केंद्र स्थापित होने से विकास को गति मिली है। उन्होंने कहा कि समृद्ध भारत अभियान संस्था ने गरीबी उन्मूलन एवं ग्रामीण विकास के साथ-साथ युवाओं व महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रशिक्षणों पर अधिक ध्यान दिया। जिससे बेरोजगारी की समस्या का काफी हद तक निराकरण हुआ है।

समिट मे सीएसआर नेटवर्क के प्रमुख रुसेन कुमार,  बक्सर (बिहार) के सांसद सुधाकर सिंह, आईआईएफसिएल के प्रबंध निदेशक पलास श्रीवास्तव , पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, भारत फोर्ज की डॉ. लीना देशपांडे, डॉ. सुशील भालचंद्र, भूमिका जैन, अनुराधा पाटिल, सतीश झा, डॉ. भास्कर चटर्जी, अनिल महातो, डॉ. नीलम गुप्ता, फिरोज सिद्दीकी, अरुण अरोड़ा, डॉ. बनिता वादेया, रेहमा खान मलिका आदि ने विचार व्यक्त किए। समृद्ध भारत अभियान के प्रदेश प्रभारी पुनीत गुप्ता ने बताया कि समिट के अवसर पर भरतपुर व डीग जिलों के उद्यमी एवं प्रगतिशील किसानसम्मानित हुए  नैवाडा के शहद उत्पादक अमर सिंह  हलेना के मधुमक्खीपालक शिव सिंह, वैर के अमरुद उत्पादक रामेश्वर धाकड़, छौकरबाड़ा के किसान दारिका प्रेम सिंह, हलैना के कृषक पथ प्रदर्शक विष्णु मित्तल, पाली(नदबई) के पशुपालक गोपाल सोलंकी सम्मानित हुए

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................