17 ग्राम पंचायतों मेें शनिवार को पहुॅचेगा राज्य सरकार का विकास रथ
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में 25 दिसम्बर तक जिले में विधानसभावार विकास रथ संचालित किये जा रहे हैं। राज्य सरकार की दो वर्ष के विकास की थीम से सुसज्जित रथ राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुॅचाने का कार्य कर रहे हैं।
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित विकास रथ प्रतिदिन निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार जिले की चारो विधानसभाओं की ग्राम पंचायतों में पहुॅच रहे हैं। उन्होंने बताया कि विकास रथों के माध्यम से राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहॅुचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 20 दिसम्बर को भरतपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बहनेरा में, नदबई की झारौली, माढोनी, मूढौता, पार एवं कूम्हाँ में, वैर की नारोली, झारौटी, बाछरैन, कमालपुरा, सलैमपुर खुर्द एवं नगर पालिका भुसावर में, बयाना विधानसभा की दाहिनागांव, खेडाठाकुर, रूदावल, डुमरिया एवं सिर्रोंद में विकास रथों के द्वारा आम नागरिकों को प्रदेश में हुये विकास कार्यों की जानकारी लघु फिल्मों के माध्यम दी जा रही है। इस दौरान रथों के द्वारा सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं, कार्यक्रमों से संबंधित प्रचार साहित्य का वितरण भी किया जा रहा है।


