जिले में गिरदावर सर्किल स्तर पर द्वितीय विशेष शिविरों का आयोजन 23 से

Jan 20, 2026 - 13:04
 0
जिले में गिरदावर सर्किल स्तर पर द्वितीय विशेष शिविरों का आयोजन 23 से
भरतपुर,(कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) किसानों को विभिन्न योजनाओं का मौके पर लाभ प्रदान करने एवं पात्रजनों को अनुदान योजनाओं में चयन करने के लिए शुक्रवार 23 जनवरी बसंत पचमी से प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जायेगा।
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि ये शिविर शुक्रवार 23 जनवरी, शनिवार 24, रविवार 25, शुक्रवार 31 जनवरी, रविवार 1 फरवरी तथा गुरुवार 5 फरवरी से सोमवार 9 फरवरी 2026 तक आयोजित किए जाएंगे। शिविरों का आयोजन प्रतिदिन प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक संबंधित गिरदावर सर्किल के समस्त भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त मुख्यालयों पर किया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप विभिन्न अभियानों एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। 
उन्होंने बताया कि शिविरों में कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, ऊर्जा, उद्योग, आपदा प्रबंधन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग सहित संबंधित विभागों की सहभागिता रहेगी। इसके माध्यम से कृषकों, पशुपालकों एवं ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराते हुए अधिकतम लाभ पहुंचाया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे ग्लोबल एग्रीटेक मीट आयोजन में भागीदारी के लिए किसानों को जागृत किया जायेगा। 
जिला स्तर पर अभियान के सुचारू संचालन, सूचनाओं के संकलन, प्रगति एवं मॉनिटरिंग के लिए पायल जैन, सहायक कलक्टर, भरतपुर को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सहायक नोडल अधिकारी द्वारा भू-अभिलेख अनुभाग, कलेक्ट्रेट भरतपुर में टीम का गठन कर सूचनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग की जाएगी तथा नोडल अधिकारी एवं जिला प्रशासन को नियमित रूप से प्रगति से अवगत कराया जाएगा। जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शिविरों का आयोजन निर्धारित तिथियों पर सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाए।
ये विभाग करेगें कार्य-
कृषि एवं उद्यानिकी द्वारा तार बंदी, डिग्गिया, पाईप लाईन, फार्म पौण्ड, फव्वारा एवं ड्रिप, प्लास्टिक मल्च, सौर पम्प संयत्र इत्यादि की स्वीकृतियां जारी की जायेगी। बैलों से खेत जोतने पर 30 हजार प्रोत्साहन दिया जायेगा। सॉइल हेल्थ कार्ड वितरण, सोलर पंप आवेदन तैयार करना, पॉली हाउस से वंचित प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए एक आवेदन तैयार करना तथा विभागीय योजनाओं का प्रदर्शन व प्रचार किया जायेगा। कृषि विपणन द्वारा पीएमएफएमई के आवेदन पत्र तैयार करवाना, मुख्यमंत्री कृषक साथी सहायता योजना के प्राप्त आवेदनों का निस्तारण करवाना, गिरदावर सर्किल के बस स्टैंड पर मण्डी की बचत से किसान विश्राम स्थल निर्माण के प्रस्ताव तैयार किये जायेगें। सहकारिता विभाग द्वारा 23 जनवरी को सीएम किसान निधि का डीबीटी किया जायेगा, किसान क्रेडिट कार्ड आवेदन प्राप्त किये जायेगें। सदस्यता आवेदन प्राप्त किये जायेगें। नवीन गोदाम के आवेदन, सहकारी बैंक में खाता खोलना तथा  ऋण आवेदन लिये जायेगें। नए कस्टम हायरिंग सेंटर के आवेदन तैयार करवाये जायेगें। 
पशुपालन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत पशुपालकों का पंजीकरण एवं स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जारी किये जायेगें। पशुओं की प्राथमिक चिकित्सा एवं कृमिनाशक औषधि पिलाई जायेगी। टीकाकरण, पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान, फर्टिलिटी किट का वितरण, पशु आहार एवं खनिज मिश्रण वितरण किया जायेगा। डेयरी द्वारा डीएससी पंजीयन, नवीन सदस्य बनाने, नये बूथ एवं मार्टस का आवंटन संबंधी कार्य किये जायेगें। मत्स्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का प्रचार-प्रसार, फार्म पौण्ड में मछली पालन की जानकारी उपलब्ध दी जायेगी।
 ग्रामीण विकास विभाग द्वारा पी.एम. आवास योजनान्तर्गत निर्मित आवासों का गृहप्रवेश एवं चाबी सुपुर्दगी की जायेगी। वीबी जी रामजी का प्रचार प्रसार किया जायेगा। दीनदयाल उपाध्याय योजना का सर्वेकार्य पूर्ण किया जायेगा। पंचायती राज विभाग द्वारा 22 जनवरी, 2026 को ग्राम सभा का आयोजन कर अभियान के लिए जागरूकता पैदा की जायेगी। स्वामित्व कार्ड वितरण किये जायेगें, अनुपयोगी विद्यालय भवन में नई स्वीकृति जारी की जायेगी। उद्योग विभाग द्वारा युवा स्वरोजगार आवेदन तैयार करवाये जायेगेें। जल संसाधन विभाग द्वारा जल उपयोगिता समितियों को सक्रिय किया जायेगा, वंदे गंगा संरक्षण अभियान का प्रचार-प्रसार, नहरों एवं खालो की मरम्मत की आवश्यकताओं का चिन्हिकरण के कार्य किये जायेगें। उर्जा विभाग द्वारा पी.एम. सूर्य घर योजनान्तर्गत पंजीकरण के कार्य किये जायेगें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................