मुख्यमंत्री ने जिले के 65,263 किसानों को दी बड़ी सौगात, 6.52 करोड़ रुपये की किसान सम्मान निधि पांचवीं किस्त खातों में हस्तांतरित

Jan 22, 2026 - 12:22
 0
मुख्यमंत्री ने जिले के 65,263 किसानों को दी बड़ी सौगात, 6.52 करोड़ रुपये की किसान सम्मान निधि पांचवीं किस्त खातों में हस्तांतरित

खैरथल ( हीरालाल भूरानी) मुख्यमंत्री ने प्रदेश के किसानों के कल्याण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए किसान सम्मान निधि योजना की पांचवीं किस्त जारी की। गुरुवार को , आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री ने खैरथल-तिजारा जिले के 65,263 किसानों के खातों में 6 करोड़ 52 लाख 6 हजार रुपये की राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से सीधे हस्तांतरित की।
इस अवसर पर जिला सचिवालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो वर्चुअल माध्यम से राज्य स्तरीय कार्यक्रम से जुड़ा रहा। कार्यक्रम में जिले के बड़ी संख्या में किसानों के साथ कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे और मुख्यमंत्री शर्मा के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी, मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, जिला महामंत्री पवन यादव सहित किसान एवं आमजन उपस्थित रहे। उपस्थित जनसमूह ने किसान हितैषी इस योजना के लिए मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है