सवाई माधोपुर के अमरूद महोत्सव में भरतपुर के अमरूद उत्पादक हुए शामिल; वैर के रामेश्वर धाकड़ ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान

Jan 22, 2026 - 12:17
 0
सवाई माधोपुर के अमरूद महोत्सव में भरतपुर के अमरूद उत्पादक हुए शामिल; वैर के रामेश्वर धाकड़ ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान

भरतपुर (विष्णु मित्तल) सवाई माधोपुर में आयोजित हुए राष्ट्रीय अमरूद महोत्सव में देश के 13 राज्यों के 25 हजार से अधिक किसान शामिल हुए। इस मेले में भरतपुर जिले के करीब 15 अमरूद उत्पादक कृषकों ने भाग लिया। जहां उन्होंने भरतपुर जिले में पैदा होने वाली 14 किस्मों का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आयोजित हुई अमरूद प्रतियोगिता में भरतपुर के अमरूद उत्पादक रामेश्वर धाकड़  ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया जबकि 4 अमरूद उत्पादकों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में चयन किया गया। जिन्हें प्रमाण पत्र व नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।

समृद्ध भारत अभियान के निदेशक सीताराम गुप्ता की पहल पर वैर व भुसावर क्षेत्र के करीब 15 अमरूद उत्पादक किसानों को महोत्सव में ले जाकर अपने उत्पादों का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान किया तथा विभिन्न राज्यों से आये अमरूद उत्पादकों से नवीन अमरूद उत्पादन तकनीकों को समझने का अवसर भी प्राप्त किया। प्रदर्शनी में भरतपुर के अमरूद उत्पादकों ने रेड डायमण्ड, गोला, बर्फानी, एल-49, काला-बादशाह, जी-विलास, पिंक ताइबान आदि किस्मों को प्रदर्शित किया। प्रदर्शनी के दौरान समृद्ध भारत अभियान के निदेशक सीताराम गुप्ता ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला व कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को भरतपुर के अमरूदों को चखने के लिए प्रदान किया जहाँ उन्होंने अमरूदों के स्वाद की प्रशंसा की और कहा कि उद्यानिकी व अमरूदों के विस्तार के लिए भरतपुर जिले में व्यापक संभावनायें हैं।

सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले भरतपुर के किसानों में द्वारिका प्रसाद गोयल, गम्भीर सिंह, शिव सिंह, विष्णु मित्तल, डा. सुरेश धाकड़ आदि शामिल हैं। इस महोत्सव में भरतपुर संभाग के अतिरिक्त निदेशक कृषि देशराज सिंह की पूरी टीम भी मौजूद रही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है