राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष स्मरणोत्सव पर हुआ सामूहिक गायन

Jan 23, 2026 - 13:58
 0
राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष स्मरणोत्सव पर हुआ सामूहिक गायन

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया और जिला कलक्टर कमर चौधरी के सानिध्य में शुक्रवार को संभागीय आयुक्त कार्यालय एवं कलेक्ट्रेट परिसर में भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला मुख्यालय पर कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का भावपूर्ण गायन किया।
कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत वातावरण देखने को मिला। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक स्वर में वंदे मातरम का गायन कर राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा एवं सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर कमर चौधरी ने कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का अवसर मिलता है।

कार्यक्रम में जिला प्रशासन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें अतिरिक्त संभागीय आयुक्त नीलमा तक्षक, अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट राहुल सैनी, प्रशिक्षु आईएएस भानु शर्मा, राजस्व अपील अधिकारी रिछपालसिंह बुरड़क, डीआईजी स्टाम्प मुनिदेव यादव, एसीईओ रेखा रानी, भरतपुर उपखंड अधिकारी भारती गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।
इसी क्रम में जिले के विभिन्न विभागों एवं कार्यालयों में भी राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के सामूहिक गायन का आयोजन किया गया। पर्यटन विभाग, जल संसाधन विभाग, डेयरी विभाग, रोजगार विभाग, सहकारिता विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सहित समस्त उपखंड कार्यालयों, पंचायत कार्यालयों एवं अन्य राजकीय संस्थानों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। जिलेभर में आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से वंदे मातरम के ऐतिहासिक महत्व को स्मरण करते हुए राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम ने जनमानस में देशभक्ति की भावना को और अधिक सशक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................