कठूमर में विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर हुआ भूमि पूजन
कठूमर (दिनेश लेखी)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में कठूमर में एक फरवरी को आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को खाटू श्याम मंदिर धुंधकुटी के समीप भूमि पूजन किया गया।
कठूमर में 1 फरवरी को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी के लिए जिला कार्यवाह वेद प्रकाश के मार्गदर्शन में सभी समाजों के प्रमुख लोगों की एक आयोजन समिति का गठन किया गया है। इसी क्रम में 23 जनवरी को खाटू श्याम मंदिर के पास विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ।
उन्होंने बताया कि 1 फरवरी को दोपहर 12 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी तथा दोपहर 2 बजे मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने एवं व्यवस्थाओं के सुचारु संचालन के लिए अलग-अलग समितियां गठित कर उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सम्मेलन के दौरान गो-पालन के क्षेत्र में चार पीढ़ियों से एक साथ कार्य कर रहे परिवारों, पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिकाधिक पौधारोपण करने वालों का सम्मान किया जायेगा।
इस अवसर पर पदम सिंह डागुर रेला, बदन सिंह मास्ट़र, सुरेश खंडेलवाल ,ओमवीर वकील, पवन शर्मा, राजेश जाटव, वैभव जैन, घुग्गल राम जाटव, राजवीर चौधरी, हरीश पाराशर, आदि मौजूद थे।

