मसारी में मां मंशा देवी जी का मेला 25 मार्च से होगा शुरु

Mar 21, 2026 - 19:25
 0
मसारी में मां मंशा देवी जी का मेला 25 मार्च से होगा शुरु

कठूमर (दिनेश लेखी) ग्राम पंचायत मसारी द्वारा आयोजित मां मंशा देवी जी का मेला 25 मार्च 2026 से 28 मार्च 2026 तक ग्राम मसारी में आयोजित होगा।  ग्राम पंचायत प्रशासक मोहनलाल शर्मा और गुड्डू ने बताया कि ग्राम पंचायत मसारी का प्रसिद्ध इस मेले का उद्देश्य मां मंशा देवी की पूजा और भक्ति को बढ़ावा देना है। जो 25 मार्च 2026 बुधवार मां मंशा देवी मेले का उद्घाटन विधायक रमेश खींची द्वारा किया जाएगा। वही शाम 3 बजे से झांकी और रात्रि में  जोगेंद्र बृजवासी एण्ड पार्टी, कल्पना शर्मा जयपुर, जस्सी डागुर, उमाकांत शर्मा, हेमन्त सैनी नगर, सुनील म्यूजिक ग्रुप भक्तों द्वारा मां मंशा देवी का जागरण होगा।
ग्राम विकास अधिकारी तेजसिंह ने बताया कि 26 मार्च गुरुवार मां मंशा देवी का पूजन प्रातः 7 बजे और बम रसिया दोप 2 बजे से का आयोजन होगा।
27 मार्च शुक्रवार को रागिनी दीपा चौधरी एण्ड पार्टी का कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से होगा। 28 मार्च शनिवार को जिकड़ी भजन तेजसिंह इसरौती, पूजा डागुर, सुनीता छोकर, उदयभान अकोला, ओमप्रकाश पाराशर रतावले और नौटंकी प्रकाशचन्द सिसौदिया, करमपाल चौधरी का आयोजन प्रातः 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक होगा।
वही मेला कमेटी में नीतू शर्मा उप प्रशासक, बृजलाल, ममता, जीतेन्द्र, बाबूलाल शान्ति, बस्सी, बबली, सुनीता, नरेश सुगडिसिंह एवं समस्त सदस्यगण शामिल हैं। यह मेला धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व का आयोजन है, जिसमें ग्रामवासी और भक्तों को मां मंशा देवी की पूजा और भक्ति में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................