स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में क्लस्टर लेबल इंग्लिश ड्रामा कंपटीशन हुआ आयोजित
कठूमर (दिनेश लेखी)। स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल कठूमर के विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल लक्ष्मणगढ़ में आयोजित क्लस्टर लेबल इंग्लिश ड्रामा कंपटीशन में प्रथम स्थान प्राप्त किया स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव ने बताया कि ड्रामा में मानवी शर्मा, पूर्वी शर्मा, रमाकांत दीक्षा, देव फौजदार, पेयस खंडेलवाल तथा मनीष शर्मा ने भाग लिया। इन बच्चों ने क्लस्टर लेवल पर आयोजित ड्रामा प्रतियोगिता में बहुत शानदार प्रस्तुति दी और जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया विद्यालय परिवार ने समस्त बच्चों का स्वागत सम्मान किया। इस दौरान तैयारी करवाने वाले शिक्षकों लोकेश साहू एवं रानू गुप्ता का विद्यालय परिवार की तरफ से स्वागत सम्मान किया गया।