शिक्षणात्मक एवं रोचक गतिविधियो के साथ राजकीय विद्यालय मैंथना में निपुण मेला हुआ आयोजित
कठूमर (दिनेश लेखी)। महात्मा गांधी शहीद राजेंद्र राजकीय विद्यालय मैथना में शुक्रवार को निपुण मेला आयोजित किया गया। निपुण मेले का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों में आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता को बढ़ावा देना रहा।
निपुण मेले के प्रभारी किशन जादौन ने बताया कि मेले के दौरान बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं संवेगात्मक विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न शिक्षणात्मक एवं रोचक गतिविधियां आयोजित की गईं। पीईईओ क्षेत्र से भाग लेने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी प्रियंका गुप्ता के सानिध्य में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गई। कार्यक्रम में स्थानीय प्रधानाचार्य मानसिंह मीणा, उप प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार, मिथुन सैनी व अधीनस्थ विद्यालयों रा.उ.प्रा.वि. बड़का, रा.उ.प्रा.वि. पिसई एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय ढांकरोली के संस्था प्रधानों सहित शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। निपुण मेले के साथ-साथ विद्यालय में मेगा पीटीएम, कृष्ण भोग एवं बसंत मुख्यमंत्री संवाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।