बयाना में विवाहिता की संदिग्ध मौत: घर में फांसी पर लटका मिला शव, छह महीने पहले ही हुई थी शादी; जांच में जुटी पुलिस

Jan 24, 2026 - 12:38
 0
बयाना में विवाहिता की संदिग्ध मौत: घर में फांसी पर लटका मिला शव, छह महीने पहले ही हुई थी शादी; जांच में जुटी पुलिस

बयाना कस्बे के सुभाष चौक क्षेत्र में शुक्रवार को 22 वर्षीय विवाहिता रिंकी पत्नी अनिल कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के अंदर कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। रिंकी की शादी छह माह पहले ही हुई थी।

परिजनों ने तत्काल महिला को बयाना के राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर बयाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवाया।

कोतवाली थाना प्रभारी रामगिलास गुर्जर ने बताया- मृतका के पीहर पक्ष को घटना की सूचना दे दी गई है। उनके बयाना पहुंचने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। मर्ग रिपोर्ट की जांच एसडीएम साहब द्वारा की जाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................