महुवा किले वाली देवी मंदिर के पास राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा पोल का निरीक्षण विधायक राजेंद्र मीणा द्वारा कर दिए आवश्यक निर्देश
महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा उपखंड मुख्यालय के प्राचीन के किले स्थित किले वाली देवी मंदिर परिसर मैं तिरंगे राष्ट्रीय ध्वज को पोल पर स्थापित करने को लेकर विधायक राजेंद्र मीणा द्वारा चल रहे कार्य को निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए
अधिशासी अधिकारी राजेश कुमार मीणा ने बताया कि किले वाली देवी मंदिर, महुवा पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के निर्माण कार्य का विधायक राजेंद्र मीणा ने अधिकारियों के साथ मौके पर अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
दौरान विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कितिरंगा केवल कपड़ा नहीं, यह हमारे बलिदान, सम्मान और भारत माता के प्रति अटूट आस्था का प्रतीक है। जब यह तिरंगा लहराएगा, तो हर नागरिक के हृदय में देशभक्ति का भाव और अधिक प्रबल होगा। उन्होंने अधिशासी अधिकारी राजेश कुमार मीणा कोकार्य की गुणवत्ता और गरिमा बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजेश मीणा, कनिष्ठ अभियंता पृथ्वीराज गुर्जर, गोपुत्र सेना के राष्ट्रीय सचिव गौ पुत्र अवधेश अवस्थी, सफाई निरीक्षक राम लखन गुर्जर, जेसीबी ऑपरेटर मोहित सैनी,सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे