कैबिनेट मंत्री डॉ किरोडी लाल मीणा ने मनोहरपुर तीन दिवसीय कन्हैया दंगल का किया उद्घाटन

Apr 5, 2026 - 18:18
 0
कैबिनेट मंत्री डॉ किरोडी लाल मीणा ने मनोहरपुर तीन दिवसीय   कन्हैया दंगल का किया उद्घाटन

महुआ (अवधेश अवस्थी) महुआ विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर ए केबिनेट मंत्री डॉ किरोडी लाल मीणा ने रविवार को अपने पैतृक ग्राम मनोहरपुर (धौलाकुआँ) में रविवार से प्रारंभ हुए त्रिदिवसीय लोकोत्सव 'कन्हैया दंगल' उद्घाटन किया 

इस अवसर पर राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा ने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे आज मेरे ही पैतृक गांव में तीन दिवसीय कन्हैया दंगल कार्यक्रम में  सम्मिलित होकर लोक संस्कृति के अद्भुत संगम का साक्षी बनने का अवसर आप सबके सहयोग से मिला है

इस अवसर पर डॉक्टर किरोडी लाल मीणा ने कहा कि कन्हैया दंगल में लोक कलाकारों के स्वरों में गूँजती लोक-संवेदनाएँ हमारी समृद्ध विरासत का जीवंत प्रमाण हैं जो समाज में समरसता और संवाद को प्रगाढ़ करती हैं, इसलिए ऐसे आयोजन समय-समय पर होने चाहिए जिससे आने वाली पीढ़ी हमारे संस्कृति से परिचित हो सके

इस अवसर पर कन्हैया दंगल की पार्टियों द्वारा गाए गए भजनों का डॉक्टर किरोडी लाल मीणा सहित अन्य उपस्थित पांच पटेलो गणमान्य नागरिकों माता बहनों ने ध्यान से सुनकर आनंद लिया

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................