बल्लभगढ सरपंच कस्तुरी मीणा का निधन

Jan 24, 2026 - 13:06
 0
बल्लभगढ सरपंच कस्तुरी मीणा का निधन

हलैना (विष्णु मित्तल) पंचायत समिति भुसावर क्षेत्र की ग्राम पंचायत बल्लभगढ की सरपचं कस्तुरी मीणा का निधन हो गया, जिनके अन्तिम दर्शन एव दाह संस्कार में भारी सख्यां में ग्रामीण शामिल हुए। मृतका सरपचं कस्तुरी मीणा के परिजनों को  सर्व दलीय राजनैतिक-गैर राजनैतिक एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने ढांढस बन्धाया और उन्हे श्रंद्वाजली अर्पित की।

मुख्यमंत्री भजनलाल मीणा, कृषि मंत्री डाॅ.किरोडी लाल मीणा, वैर के विधायक बहादुर सिंह कोली, पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली, पूर्व सांसद रंजीता कोली, पूर्व सांसद पण्डित रामकिसन, वरिष्ठ आईएएस खिल्लीराम मीणा, रिटायर्ड आईपीएस मुकेश  मीणा, रिटायर्ड आईएएस नन्नूमल पहाडिया, समृद्व भारत अभियान के निदेशक सीताराम गुप्ता, पूर्व जिला प्रमुख द्वारिका प्रसाद गोयल आदि ने दूरभाष पर मृतका सरपंच कस्तुरी मीणा के परिजनों को ढांढस बन्धाया और गहरा दुःख प्रकट कर श्रंद्वाजली दी। इसी प्रकार से पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधी ईश्वर सिंह, ग्राम पंचायत घाटरी के सरपचं प्रतिनिधी कप्तान सिंह चौधरी, बल्लभगढ के पूर्व सरपचं कलुआराम मीणा, हाथौडी के सरपचं फत्ते सिंह गुर्जर, बृजेन्द्र व्यास पत्रकार, पूर्व जिला परिषद सदस्य जगदीश मीणा बौराज, दीवली की सरपचं व सरपंच संघ भुसावर की अध्यक्ष भाग्यश्री मीणा, विष्णु मित्तल पत्रकार, राजेश पचौरी पत्रकार, पूर्व जिला परिषद सदस्य इन्दल सिंह जाट, रिटायर्ड वनपाल मूलचन्द मीणा, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधी दिलीप सैनी आदि ने श्रंद्वाजली अर्पित की। 
मृतका सरपचं कस्तुरी मीणा के पुत्र दिलीप मीणा ने बताया कि मां कस्तुरी मीणा के निधन पर परिवार और ग्राम पंचायत के सभी लोगों सहित क्षेत्र के लोगों को गहरा दुःख हुआ। ये साल 2020 में सरपचं चुनी गई और परिवार में मनुराम मीणा, गिर्राज सिंह मीणा, कलुआराम मीणा भी सरपंच रह चुके है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................