भगवान देवनारायण के जयकारों के साथ हाथों में निशान लिए श्रद्धालु पहुंचे नापावाली
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) उपखंड क्षेत्र के पचलंगी गांव के पास पूर्व सरपंच श्रीलाल यादव की ढाणी में शनिवार को श्री देवनारायण भगवान का जन्मोत्सव समारोह पूर्वक मनाया गया l झडाया बालाजी मंदिर के महंत महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री सीताराम दास जी महाराज ने देवनारायण भगवान के पैदल यात्रियों पचलंगी पूर्व सरपंच श्री लाल यादव की ढाणी से रवाना किया l
पूर्व सरपंच श्रीलाल यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवान श्री देवनारायण के जन्मोत्सव पर हर साल यहां से श्रद्धालु हाथों में निशान लिए हुए नाचते गाते हुए नापा वाली में देवनारायण भगवान के दरबार में निशान अर्पित करते हैं l पूर्व सरपंच श्रीलाल यादव के अनुसार शनिवार को पचलंगी ढाणी से शोभा यात्रा निकाली गई l
25 जनवरी रविवार को नापा वाली में प्रातः 8:15 बजे महिलाओं द्वारा विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी जो शिव मंदिर नापा वाली से देवनारायण धाम तक पहुंचेगी l तत्पश्चात विशाल भंडारे का भी आयोजन होगा जिसमें दो तरह से आयुर्वेद श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे l इस दौरान झडाया बालाजी मंदिर के महंत महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री सीताराम दास जी महाराज, श्री देवनारायण जन्मोत्सव शोभायात्रा के संयोजक पूर्व सरपंच श्रीलाल यादव, मोहर सिंह यादव, बृजेश यादव , समाजसेवी मदनलाल भावरिया, लक्ष्मण कुड़ी, मुलायम सिंह यादव , विकास यादव सहित कई लोग मौजूद रहे l