निभेडा स्कूल में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया: छात्रों और स्टाफ को दिलाई मतदान की शपथ
अलवर जिले के गोविंदगढ़ उपखंड स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल निभेडा में भारत निर्वाचन आयोग का 16वां स्थापना दिवस 'राष्ट्रीय मतदाता दिवस' के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया|
जिसमें छात्र-छात्राओं और उपस्थित स्टाफ को मतदाता प्रतिज्ञा दिलाई गई।सभी प्रतिभागियों ने लोकतंत्र में पूर्ण आस्था व्यक्त करते हुए बिना किसी प्रलोभन के निष्पक्ष और निर्भीक मतदान करने की शपथ ली।
- लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना लक्ष्य
प्रधानाचार्य अजीत मिश्रा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इसका मुख्य लक्ष्य नागरिकों, विशेषकर युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी, मतदाता पंजीकरण और नैतिक मतदान के लिए प्रेरित करना है।
इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य मनीष कुमार मिश्र, ईएलसी प्रभारी मानसिंह मीना, व्याख्याता दिनेश यादव, सरोज चौधरी, वरिष्ठ अध्यापक गणेश गुर्जर और लीलाराम वर्मा सहित स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।