बनास नदी में अवैध खनन पर डीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 5 जेसीबी व 13 ट्रैक्टर जब्त

Jan 27, 2026 - 07:34
 0
बनास नदी में अवैध खनन पर डीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 5 जेसीबी व 13 ट्रैक्टर जब्त

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) बनास नदी में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन को रोकने के लिए जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन माफिया पर करारा प्रहार किया। कार्रवाई के दौरान डीएसटी टीम ने फिल्मी अंदाज़ में डम्पर में बैठकर नदी पार की, जबकि दूसरी ओर स्कॉर्पियो वाहन में टीम के अन्य सदस्य पहले से मौजूद रहे।

डीएसटी की इस सघन कार्रवाई में कुल 5 जेसीबी मशीनें, 3 डम्पर और 13 ट्रैक्टर जब्त किए गए। अवैध खनन में प्रयुक्त वाहनों को संबंधित थानों में खड़ा कराया गया। पुलिस के अनुसार, जहाजपुर थाना क्षेत्र में 3 जेसीबी, 3 डम्पर एवं 10 ट्रैक्टर जब्त कर थाने में खड़े करवाए गए, जबकि पंडेर थाना क्षेत्र में 2 जेसीबी और 3 ट्रैक्टर को जब्त किया गया।

कार्रवाई की सूचना मिलते ही अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बनास नदी में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है