महुवा विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की पुस्तिका का किया विमोचन
महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा विधायक राजेंद्र मीणा ने अपने पिछले दो वर्ष में महुवा विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की पुस्तिका को विमोचन मुख्यमंत्री निवास (CMR) में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति में पुस्तिका का विमोचन कराया गया
विधायक राजेंद्र मीणा ने बताया कि पिछले दो वर्षों में महुवा विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की पुस्तिका का विमोचन CMR मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति में महवा विधायक राजेंद्र मीना के नेतृत्व में तैयार महवा विधानसभा क्षेत्र में दो वर्षों में हुए विकास कार्यों की पुस्तिका का विमोचन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी, उप मुख्यमंत्री प्रेमचन्द बैरवा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग सहित अनेक विधायकगण उपस्थित रहे।
विधायक राजेंद्र मीणा ने बताया कियह पुस्तिका महुवा विधानसभा क्षेत्र के सतत विकास, मजबूत नेतृत्व, सामाजिक सदभाव, समांतर आर्थिक विकास और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण साबित होगी ।
पिछले दो साल में मेरी भाजपा सरकार के शासन में आप सभी के सहयोग, मार्गदर्शन और आशीर्वाद से पूरे महुवा विधानसभा क्षेत्र की हर ग्राम पंचायत, गांव और ढाणी तक विकास कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का प्रयास किया गया है। इसके साथ दोनों नगरपालिकाओ महवा- मंडावर में विकास कार्यों को गति देने का प्रयास किया गया।
मेरा धर्म है कि मैं दो साल के कार्यकाल में जितने भी काम किये है उनका हिसाब जनता को समर्पित करू।जल्द ही क्षेत्र की जनता के सामने हर विकास कार्य जो किये गये है उस पुस्तिका को आप तक पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा। विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि इस अवसर पर महुवा विधानसभा क्षेत्र का प्रत्येक नागरिक सेनिवेदन है किआइए, हम सब मिलकर विकास की इस यात्रा को और आगे बढ़ाएं मैं अपना योगदान दे इसके लिए मैं आप सबसे अपील करता हूं।


