यूजीसी द्वारा लाए गए काले कानून के विरोध में उपखंड अधिकारी को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) स्वर्ण समाज एकता मंच के बैनर तले यूजीसी द्वारा लाये गए काला कानून जोकि स्वर्ण समाज के छात्रों के हितों के विपरीत है, जिसके विरोध को लेकर रैली निकाल एसडीएम सीमा मीना को राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन से पूर्व स्वर्ण समाज सहित विभिन्न संगठन के लोग राजगढ़ कस्बे के गणेश पोल एकत्रित हुए। जहां से रैली के रूप में हाथों में तख्ती लेकर नारेबाजी करते हुए कस्बे के मुख्य बाजार से होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे।
करनी सेना के जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह नरुका ने बताया कि 13 जनवरी 2026 को जारी अधिसूचना उच्च शिक्षा संस्थानों में समता के संवर्धन पारित विनियम 2026 की नियमावली के अंतर्गत धर्म, जाति, नस्ल व लिंग के आधार पर बनाये गए नियमों जिसके अंतर्गत सामान्य वर्गों के छात्रों के अधिकारों को समाप्त करके उनके विरुद्ध भेदभावों की शिकायतो के आधार पर नियम विरुद्ध कार्यवाही करने एवं झूठी शिकायत पर शिकायतकर्त्ता पर कोई कार्यवाही नही होना। ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेश शर्मा व एडवोकेट भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि यूजीसी के लाये गए काले कानून को वापिस नही लिया गया तो उग्र आंदोलन होगा। एवं स्वर्ण समाज के लोगो जातिगत भेदभाव में नही बांटने की बात कही। इस मौके पर स्वर्ण समाज के सैकड़ो लोग मौजूद रहे।