गोविंदगढ़ पुलिस ने पशु चोरी का आरोपी पकड़ा: दिन में रेकी कर रात में देता था वारदात को अंजाम, 5000 रुपए बरामद

Jan 30, 2026 - 12:45
Jan 30, 2026 - 13:08
 0
गोविंदगढ़ पुलिस ने पशु चोरी का आरोपी पकड़ा: दिन में रेकी कर रात में देता था वारदात को अंजाम, 5000 रुपए बरामद

अलवर जिले के गोविंदगढ़ में पुलिस ने पशु चोरी के एक मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पहले भी दो आरोपियों को पकड़ा जा चुका है।

  • कई वारदातों में रहा शामिल

 थाना अधिकारी धर्मसिंह ने बताया-गिरफ्तार आरोपी की पहचान जुबेर खां निवासी गढ़दास, थाना खोह, जिला डीग के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान जुबेर खां ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में भैंस चोरी की कई वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।

आरोपी ने गोविंदगढ़, बगड़ तिराहा, हस्सौरा (कोटपूतली-बहरोड़) और जालूकी थाना क्षेत्रों में दिन और रात के समय भैंस चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। जुबेर खां के खिलाफ पहले भी चोरी और अन्य आपराधिक मामलों में प्रकरण दर्ज हैं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी दिन के समय गांवों में रेकी करता था और रात में पशुओं की चोरी करता था। पुलिस ने चोरी की गई भैंसों की बिक्री से प्राप्त लगभग 5,000 रुपये भी बरामद किए हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................