कोहरे के चलते बस बेकाबू हो पलटी:एक महिला गंभीर, आधा दर्जन यात्री चोटिल

Feb 1, 2026 - 05:56
 0
कोहरे के चलते बस बेकाबू हो पलटी:एक महिला गंभीर, आधा दर्जन यात्री चोटिल

भीलवाड़ा जिले के मांडल थाना क्षेत्र में रविवार सुबह घने कोहरे के बीच एक ट्रेवल्स बस सड़क किनारे पलट गई। गुजरात के बारडोली से आसींद जा रही बस किशनपुरा चौराहे के पास पुष्पा ब्रिक्स के समीप अनियंत्रित हो गई। हादसे के समय बस में करीब 30 यात्री सवार थे। कम विजिबिलिटी के कारण यह दुर्घटना होना सामने आया है, जिसमें एक महिला गंभीर घायल हुई है।

मौके पर अफरा तफरी मच गई।

कम विजिबिलिटी के चलते हुआ हादसा

हादसा मांडल थाना क्षेत्र के किशनपुरा के निकट हुआ, यहां आज सुबह के क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ था और विजिबिलिटी काफी कम थी। इसी दौरान ड्राइवर संतुलन खो बैठा और बस सड़क से नीचे उतरकर पलट गई।हादसे के बाद मौके पार चीख पुकार मच गई, बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हुए। हादसे की सूचना मिलते ही मांडल थाना पुलिस मौके पर पहुंची।घायलों को 108 की सहायता से इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

एक महिला गंभीर कुछ यात्री चोटिल

स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया। हादसे में प्रेम देवी संचेती निवासी आसींद गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने मौके पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू करवाया और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के प्रयास किए।

यात्रियों को दूसरी बस में भिजवाया गया।
हादसे के बाद यातायात हुआ प्रभावित

हादसे के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। दुर्घटनाग्रस्त बस को मौके से हटाने के प्रयास जारी हैं। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण घना कोहरा और कम विजिबिलिटी माना जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................