डॉ. दिगम्बरसिंह प्रो कब्बड्डी प्रतियोगिता का समापन समारोह

खेल जीवन में अनुशासन, परिश्रम और एकजुटता का देते हैं संदेश

Oct 1, 2025 - 13:08
 0
डॉ. दिगम्बरसिंह प्रो कब्बड्डी प्रतियोगिता का समापन समारोह

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) भरतपुर जिले की नदबई तहसील के लुधावई टोल सेवर स्थल पर बुधवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. डॉ. दिगंबर सिंह की जयंती अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं प्रो कबड्डी प्रतियोगिता समापन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ तथा जिला कलक्टर कमर चौधरी, जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा एवं डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश सिंह ने शिरकत की। इस अवसर पर दोनों गणमान्य अतिथियों ने डॉ. दिगंबर सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि डॉ. दिगंबर सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन में सदैव जनहित और ग्रामीण विकास को प्राथमिकता दी। उनकी सोच और कार्यशैली आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने और शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया।
श्रद्धांजलि सभा में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि डॉ. दिगंबर सिंह न केवल एक सशक्त राजनेता थे बल्कि जनता के बीच गहरी पैठ रखने वाले जनसेवक भी थे। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। राठौड़ ने इस अवसर पर युवाओं से आह्वान किया कि वे डॉ. सिंह के आदर्शों और सिद्धांतों को जीवन में अपनाकर समाज की सेवा करें।
श्रद्धांजलि सभा के उपरांत आयोजित प्रो कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में खिलाड़ियों का उत्साह देखने लायक था। प्रतियोगिता में अन्य राज्यों एवं जिलेभर की कई टीमों ने भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों ने कड़ी टक्कर दी, जिसमें विजेता टीम को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उपविजेता टीम को भी प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, परिश्रम और एकजुटता का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और समाज को मिलकर ग्रामीण अंचलों में खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए प्रयास करने चाहिए। जिला कलक्टर कमर चौधरी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेलों के माध्यम से युवा सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास प्राप्त करते हैं, जिससे वे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता अर्जित कर सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन स्थानीय समिति के पदाधिकारियों द्वारा किया गया और आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि डॉ. दिगंबर सिंह की जयंती को इस प्रकार यादगार बनाना उनकी सच्ची श्रद्धांजलि है।समारोह में गिरधारी तिवारी, सत्येन्द्र गोयल, मोहन रारह, बृजेश अग्रवाल, अरविन्द पाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, ग्रामीण और युवा मौजूद रहे। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................