झंझारपुर में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ
मुंडावर (देवराज मीणा) भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा चलाए गए मनी वाइस प्रोग्राम के अंतर्गत 9 फरवरी से 13 फरवरी तक वित्तीय साक्षरता सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसकी थीम केवाईसी व सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम निर्धारित की गई है। प्रशिक्षण शिविर में सेंटर मैनेजर नरेंद्र यादव के द्वारा केवाईसी के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। केवाईसी सुरक्षा के लिए बहुत ही आवश्यक है। केवाईसी से न केवल बैंकिंग बैंकिंग सेवाओं में निरंरता बनी रहती है, बल्कि वित्तीय धोखाधड़ी से सुरक्षा प्राप्त होती है।
इस प्रशिक्षण के दौरान केवाईसी से संबंधितदस्तावेज खाता अपडेट प्रक्रिया डिजिटल लेनदेन में सावधानियां सरकारी योजनाओं का लाभ सुरक्षित तरीके से प्राप्त करने के तरीके बताए गए। ग्रामीणों को समय-समय कर केवाईसी अपडेट करने अननोन कॉल अननोन लिंक से दूरी बनाए रखने की सलाह दी। गवर्नमेंट के द्वारा चलाई गई सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। इस प्रशिक्षण में सेंटर मैनेजर नरेंद्र यादव, सरपंच बाला सुभाष मेधवाल, राजस्थान ग्रामीण बैंक के बीसी के सहयोग से इस कैंप को सफल बनाया गया।


