16 फरवरी को भरेगा बाबा मनीराम का मेला
मुंडावर (देवराज मीणा) मुंडावर - सोडावास मार्ग पर चिरूनी बस स्टैंड के समीप बाबा मनीराम का मेला 16 फरवरी को भरेगा।
ग्रामीणों के अनुसार मेले में कुश्ती का दंगल होगा। कुश्तियों का कामड़ा 31 हज़ार रुपए रखा गया है। मेले में पहलवान उच्च क्वालिटी के आने पर कामड़ा बढ़ाया भी जा सकता है। इसका निर्णय मेला कमेटी करेगी। मेले में पहलवान अपनी आईडी आधार कार्ड लेकर आए।


