सुरक्षा से सशक्तिकरण तक, मेंटोर-मेंटी मंच से उठी बालिका की आवाज

Feb 10, 2026 - 14:36
 0
सुरक्षा से सशक्तिकरण तक, मेंटोर-मेंटी मंच से उठी बालिका की आवाज

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) पीएम श्री महाराणा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बालिकाओं के सशक्तिकरण को लेकर मेंटर-मेंटी गतिविधि के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के प्रति सजग बनाना रहा।
कार्यक्रम में बतौर कानूनी सलाहकार अधिवक्ता सुशीला जैन ने बालिकाओं को उनके कानूनी हितों, सुरक्षा से जुड़े कानूनों तथा आपात स्थिति में उपलब्ध कानूनी सहायता की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं से डर के बजाय जागरूकता और आत्मविश्वास के साथ जीवन जीने का आह्वान किया।

भारत विकास परिषद की अध्यक्ष श्वेता अग्रवाल एवं सदस्य दीपिका सुवालका ने बालिका सशक्तिकरण, आत्मरक्षा के उपायों और महिलाओं को अपनी सुरक्षा स्वयं सुनिश्चित करने के तरीकों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम प्रभारी सुमन सोनी ने कहा कि आज की छात्राएं देश का भविष्य हैं और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहकर आत्मसम्मान के साथ जीवन जीना चाहिए। उन्होंने बालिकाओं का उत्साहवर्धन करने हेतु एक सशक्तिकरण कविता के माध्यम से उनका मनोबल बढ़ाया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................