GRAM उत्थान शिविरों से आमजन को मिला योजनाओं का लाभ

Feb 10, 2026 - 14:41
 0
GRAM उत्थान शिविरों से आमजन को मिला योजनाओं का लाभ

खैरथल (राजस्थान)  राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले के प्रत्येक गिरदावर सर्किल (ILR) पर आयोजित एक दिवसीय GRAM उत्थान शिविरों के अंतर्गत जिले में कुल 34 शिविरों का सफल आयोजन किया गया। शिविरों में 34,086 पुरुष एवं 13,872 महिलाएं सहित कुल 47,958 ग्रामीणों ने भाग लिया, जबकि समस्त श्रेणियों को मिलाकर कुल उपस्थिति 72,139 रही।
शिविरों के दौरान कृषि विभाग द्वारा किसानों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई, जिसमें 18,338 किसानों को तारबंदी, 19,050 को पाइपलाइन, 13,387 को फार्म पौण्ड, 15,292 को बैलों से खेती योजना, 25,870 को फसल बीमा, 26,555 को MSP तथा 26,814 किसानों को कृषि योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गई। इसके साथ ही 1,590 सॉइल हेल्थ कार्ड वितरित किए गए तथा 7,977 मिनी किट और 5,666 बीज वितरण का सत्यापन किया गया।
उद्यानिकी विभाग द्वारा शिविरों में 17,058 किसानों को फव्वारा संयंत्र, 17,031 को ड्रिप सिंचाई, 16,921 को प्लास्टिक मल्च तथा 17,565 किसानों को सौर पंप योजनाओं की जानकारी दी गई, जबकि 26,620 ग्रामीणों को उद्यानिकी योजनाओं से अवगत कराया गया। इस दौरान 272 सोलर पंप आवेदन तैयार किए गए तथा 36 ग्राम पंचायतों के लिए पॉलीहाउस आवेदन भी किए गए।
सहकारिता विभाग द्वारा 432 किसान क्रेडिट कार्ड आवेदन प्राप्त किए गए तथा 975 लोगों को सहकारिता सदस्यता अभियान के अंतर्गत जोड़ा गया। शिविरों में 7,595 ग्रामीणों को सहकारी ऋण योजनाओं की जानकारी दी गई, जबकि 100, 250 एवं 500 मीट्रिक टन क्षमता के कुल 27 नवीन गोदामों के लिए आवेदन तैयार किए गए। इसके अतिरिक्त 34 स्वयं सहायता समूहों के ऋण आवेदन एवं 12 नए कस्टम हायरिंग सेंटरों के लिए आवेदन किए गए।
पशुपालन विभाग द्वारा 1,626 पशुपालकों का मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना में पंजीकरण किया गया तथा 9,204 पशुओं को प्राथमिक चिकित्सा एवं कृमिनाशक औषधि प्रदान की गई। इसके साथ ही 1,800 पशुओं का स्वाइन फीवर टीकाकरण, 170 कृत्रिम गर्भाधान, 563 फर्टिलिटी किट वितरण, 10,613 पशुपालकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी तथा 3,251 लोगों को गौशाला विकास योजना से अवगत कराया गया।
ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 21,543 ग्रामीणों तक VB-GRAM-G अभियान का प्रचार-प्रसार किया गया तथा 1,184 लाभार्थियों का दीनदयाल उपाध्याय योजना अंतर्गत सर्वे पूर्ण किया गया। ऊर्जा विभाग द्वारा 492 पीएम सूर्यघर पंजीकरण, उद्योग विभाग द्वारा 339 युवा स्वरोजगार आवेदन, तथा राजस्व विभाग द्वारा 651 Farmer Registry पंजीकरण एवं 67 खसरा विभाजन आवेदन प्राप्त किए गए। जल संसाधन विभाग द्वारा 4,366 ग्रामीणों को वंदे गंगा संरक्षण अभियान की जानकारी दी गई, जबकि पंचायती राज विभाग द्वारा 38 स्वामित्व कार्ड वितरित कर 18 नवीन ग्राम पंचायत कार्यालयों का संचालन प्रारंभ किया गया।
जिला प्रशासन ने बताया कि GRAM उत्थान शिविरों के माध्यम से सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया गया तथा मौके पर ही समस्याओं का समाधान कर ग्रामीणों को योजनाओं से जोड़ा गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................