द बोहराज ग्लोबल स्कूल, महुवा में 3 अगस्त से राज्य स्तरीय सीबीएसई गर्ल्सकबड्डी क्लस्टर का शुभारंभ

राजस्थान भर की 50 टीमों की भागीदारी: बालिकाओं की अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 टीमें होगी शामिल

Aug 1, 2025 - 13:29
 0
द बोहराज ग्लोबल स्कूल, महुवा में 3 अगस्त से राज्य स्तरीय सीबीएसई गर्ल्सकबड्डी क्लस्टर का शुभारंभ
  • खेल के माध्यम से संस्कृति का समागम और एकता का दिया जाएगा संदेश
  • राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री डॉ किरोडी लाल मीणा मुख्य अतिथि वक्षेत्रीय विधायक राजेंद्र मीणा होंगे कार्यक्रम के विशिष्टअतिथि

महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा उपखंड मुख्यालय के रामगढ़ रोड स्थित द बोहराज ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 3 अगस्त से सीबीएसई गर्ल्स कबड्डी क्लस्टर प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया जाएगा । इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न जिलों से कुल 50  टीमें भाग ले रही हैं। कबड्डी खेलकूदप्रतियोगिता में बालिकाओं की अंडर-14, अंडर-17 तथा अंडर-19 वर्ग की टीमें शामिल होंगी।

प्रतियोगिता के आयोजन से पूर्व विद्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस शुक्रवार को आयोजित की गई, जिसमें विद्यालय परिवार द्वारा राज्य स्तरीय कबड्डी खेलकूद प्रतियोगिता केआयोजन की रूपरेखा और उद्देश्यों को मीडिया के साथ साझा किया गया। 

विद्यालय निदेशक विनय बोहरा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री डॉ किरोडी लाल मीणा मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र मीणा द्वारा 3 अगस्त को उद्घाटन किया
जाएगा यह कबड्डी खेलकूद प्रतियोगिता न केवल खेल प्रतिभाओं को निखारने का अवसर करती है, बल्कि संस्कृति के समागम और सामाजिक एकता का प्रतीक भी है। विभिन्न जिलों से आई टीमें जब एक मंच पर उतरेंगी, तो यह 'विविधता में एकता' की भावना को और सुदृढ़ करेगा।

विद्यालयके उपनिदेशक  विकास बोहरा ने कहा कि खेल, शिक्षा और संस्कृति का यह संगम विद्यार्थियों को जीवन मूल्यों की समझ भी देगा और उनमें अनुशासन, सहयोग और नेतृत्व जैसे गुणों को विकसित करेगा।

विद्यालय के संरक्षकगौ पुत्र अवधेश अवस्थी ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड द्वारा आपके अपने विद्यालय दा बोहराज ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बेहतर प्रबंधन को देखते हुए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भीराज्यस्तरीय बालिका कबड्डी क्लस्टर प्रतियोगिता का आयोजन का सौभाग्य विद्यालय परिवार को मिला है विद्यालय प्रबंधन कमेटी आने वाली सभी टीमों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगी  तैयारी को लेकर विद्यालय परिवार द्वारा अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंप दी गई है

प्रतियोगिता का समापन आने वाले दिनों में विजेता टीमों के सम्मान समारोह के साथ संपन्न होगा, जिसमें स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारी सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, गणमान्य नागरिक,भी सम्मिलित होंगे।
इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर  विनय बोहरा , सह निदेशक विकास बोहरा, संरक्षक गोपुत्र अवधेश अवस्थी, योगेंद्र गोयल, डॉ राकेश अवस्थी, महेश गोयल,महवा लायंस क्लब अध्यक्ष घनश्याम अशोक प्रिंसिपल ओपी नागर पुनीत पांडेय राजेश सिंह ,कॉर्डिनेटर श्वेता नेगी, पी टी आई सुरेंद्र एवं भूपेंद्र, विशाल शर्मा, अभिषेक व्यास आशी एवं जानवी सहित विद्यालयों के स्टाफ  सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................