बेटी का जन्म बना उत्सव, लाड़ो प्रोत्साहन योजना से बढ़ा परिवार का सम्मान

Jul 8, 2026 - 16:43
 0
बेटी का जन्म बना उत्सव, लाड़ो प्रोत्साहन योजना से बढ़ा परिवार का सम्मान

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राज्य सरकार द्वारा जन कल्याण शिविर के अन्तर्गत संचालित ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। पंचायत समिति नदबई की ग्राम पंचायत डहरा में मंगलवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं लाड़ो प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत लाभार्थी तानिया पुत्री रीना के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला। शिविर में 22 विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
ग्राम पंचायत डहरा निवासी तानिया ने बताया कि लाड़ो प्रोत्साहन योजना का लाभ पहले ही प्राप्त हो चुका था। विभागीय टीम आगामी किश्तों का लाभ समय पर मिले, इसके लिए परिवार से लगातार संपर्क बनाए हुए है। ग्रामीण सेवा शिविर, ग्राम पंचायत डहरा में महिला अधिकारिता एवं बाल विकास विभाग की संवेदनशील पहल ने बेटी के जन्म को उत्सव में बदल दिया। प्रभारी सचिव आनंदी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित बेटी जन्मोत्सव ने ग्रामीण समाज को बेटियों के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य का प्रेरक संदेश दिया। नन्हीं तानिया से केक कटवाकर प्रभारी सचिव ने बेटी के जन्म का उत्सव मनाया। प्रभारी सचिव उपहार स्वरूप नए वस्त्र एवं शुभकामना संदेश भेंट किए गए। तानिया ने बताया कि मंच पर बेटी का सम्मान देखकर माता रीना भावुक हो गई। 
तानिया ने माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं महिला अधिकारिता एवं बाल विकास विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर गांव-गांव तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन रहा है। ग्रामीण सेवा शिविर ग्रामीणों के जीवन में खुशहाली और आत्मनिर्भरता की नई राह खोल रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है