बावड़ी व धनारी मंडल में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मोत्सव पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित

Jul 6, 2026 - 19:13
 0
बावड़ी व धनारी मंडल में  श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मोत्सव पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित

बावड़ी (मिश्रीलाल लखारा) भारतीय जनता पार्टी  बावड़ी व धनारी कल्ला मंडल द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उनके राष्ट्र निर्माण, शिक्षा एवं संगठन के क्षेत्र में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
इसके पश्चात बावड़ी मंडल अध्यक्ष रामदीन ग्वाला की अध्यक्षता में मंडल की मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा बूथ सशक्तीकरण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 के अंतर्गत डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से बूथ स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करने के संबंध में मंडल स्तरीय सम्मेलन भी आयोजित किया गया। बूथ स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग पूर्ण कराने का आह्वान किया गया। साथ ही डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म की कार्यप्रणाली एवं प्रशिक्षण प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई। वही धनारी कल्ला मंडल अध्यक्ष प्रकाश सोनी ने बताया कि कार्यक्रम जैतियावास मे नारायणी माता मंदिर परिसर में आयोजित किया गया जिसमें  मुख्य वक्ता डॉ यशपाल गोधा ने डॉ मुखर्जी के जीवन के बारे में अवगत करवाया।कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष बाबूलाल सांखला एवं पुनाराम माचरा, चंदन सिंह भाटी,अर्जुनराम सांखला, मंडल उपाध्यक्ष मुन्नाराम सारण,अजयपाल,ओमाराम कांसवा , धनारी कल्ला मण्डल महामंत्री गणेशराम मुण्डण,भगाराम सैन, करणसिंह मानसागर उपाध्यक्ष देवाराम प्रेमदास यशवत चुरा प्रेम गुर्जर महेन्द्रदास भरतसिहं संग्रामराम सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है