नींव पूजनः गुरलां में 1100 साल पुराने लक्ष्मीनाथ मंदिर के नवनिर्माण की नींव रखी
गुरला:- (बद्रीलाल माली)नेशनल हाईवे,758 स्थित गुरलां में 1100 साल पुराने लक्ष्मीनाथ मंदिर के नवनिर्माण के लिए गुरुवार को भूमिपूजन किया गया गुरलां में गुरुवार को लक्ष्मीनाथ मंदिर नवनिर्माण को लेकर भूमिपूजन हुआ। इस शुभ घड़ी में गुरला में भगवान लक्ष्मीनाथ के 900-1100 साल पुराने मंदिर की नींव रखी गई। यहां का लक्ष्मीनाथ मंदिर को भव्य बनाया जाएगा।
इसके लिए दानदाताओं द्वारा राशि दी जा रही है गुरुवार को गुरला में लक्ष्मीनाथ मंदिर निर्माण नींव पुजन पंडितों के सानिध्य में किया गया। इस अवसर पर 5 ईंटों का नीवपूजन कर मंदिर नवनिर्माण की आधारशिला रखी गई।गुरला के पंडित पंकज दाधीच, प्रकाश दाधीच ने विधि विधान से भूमिपूजन करवाया। इस अवसर गुरला ठिकाना के कु. महेन्द्र सिंह पुरावत, कजोडी मल सेन, घनश्याम शर्मा कारोई,गोवर्धन दाधीच,सुर्य प्रकाश पारीक, रतन सोत्रीय, रामचंद्र सुवालका, कमल किशोर त्रिपाठी, बालू राम दरोगा, रामपाल दाधीच, सत्यनारायण शर्मा, उदयराम सेन, हरक लाल सेन, सत्यनारायण सेन, ललित दाधीच, दीपक दाधीच, मुकेश सोनी, सत्यनारायण वर्मा, किशनदास, वासुदेव दाधीच, बाबु लाल दाधीच सहित कई लोग मौजूद रहे मन्दिर नवनिर्माण समिति द्वारा कहा सभी धर्म प्रेमियों की मदद से मंदिर निर्माण जल्दी पूरा करा लिया जाएगा।इसके साथ ही सभी ठाकुर जी के भक्तों को मिठाई खिलाई और भक्तों ने लक्ष्मी नाथ ठाकुर के नारों से गूंज उठा